चक्रवाती हवा का क्षेत्र बनने से दो दिन जारी रहेगी बारिश

जागरण संवाददाता कानपुर देहात आसमान में चक्रवाती हवा का क्षेत्र मजबूत हो रहा है। इससे आ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:57 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 05:57 PM (IST)
चक्रवाती हवा का क्षेत्र बनने से दो दिन जारी रहेगी बारिश
चक्रवाती हवा का क्षेत्र बनने से दो दिन जारी रहेगी बारिश

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : आसमान में चक्रवाती हवा का क्षेत्र मजबूत हो रहा है। इससे आगामी दो दिन तक जिले व आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। 14 अगस्त के बाद बारिश में कुछ कमी जरूर आ सकती है।

अब तक मौसम के अनुरूप बारिश न होने के कारण किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा था क्योंकि बारिश से पूर्व किसानों ने धान की पौध तैयार कर ली थी। किसानों को उम्मीद थी कि मानसून आने पर बेहतर बारिश होगी, लेकिन शुरूआती दौर में आशा के अनुरूप बारिश न होने के कारण फसल प्रभावित हो रही थी। वहीं जिन फसलों की बुआई की गई थी उसे बचाने के लिए किसानों को निजी संसाधनों का प्रयोग कर सिचाई करनी पड़ रही थी, जिससे लागत भी बढ़ रही थी। गत दो दिनों से मौसम में हुए परिवर्तन के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। चक्रवाती हवा के सक्रिय होने के बाद मौसम में यह परिवर्तन हुआ है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय सुनील बताते हैं कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान व गुजरात से सटे क्षेत्र में चक्रवाती हवा का क्षेत्र सक्रिय हुआ है, जिससे बारिश की संभावनाएं बनी हैं। वहीं आगामी दो दिन तक प्रबल बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। तापमान में गिरावट से खुशगवार हुआ मौसम

बारिश के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। अब तक जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था। वहीं पिछले तीन दिनों में तापमान में करीब तीन फीसद की कमी आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस था जबकि मंगलवार को 33.4 पहुंच गया। वहीं बुधवार को करीब तीन फीसद की कमी के साथ अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री होने के साथ ही आसमान में बदली छाई रही, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी