बारिश से कृषि बीज गोदाम सहित कई स्थानों पर जलभराव

संवाद सहयोगी सिकंदरा बारिश के कारण राजपुर के कृषि बीज गोदाम के साथ ही क्षेत्र के क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:09 PM (IST)
बारिश से कृषि बीज गोदाम सहित कई स्थानों पर जलभराव
बारिश से कृषि बीज गोदाम सहित कई स्थानों पर जलभराव

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : बारिश के कारण राजपुर के कृषि बीज गोदाम के साथ ही क्षेत्र के कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा जबकि जल निकासी के उचित प्रबंध न होने के कारण लोगों के घरों में भी पानी घुस गया।

तेज हवा के साथ शुक्रवार रात व शनिवार तड़के झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन राजपुर कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बने बीज गोदाम भवन के आसपास घुटनों से पानी भर गया। इससे एडीओ पंचायत कृषि विनय कुमार अन्य कर्मियों को घुटनों पानी से निकलना पड़ा। वहीं थाना रोड पर से लहरा गांव जाने वाले संपर्क मार्ग, मुगल मार्ग के साथ ही क्षेत्र के कई स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं जल निकासी ने होने के कारण कई गांव में लोगों के घरों में पानी घुस गया। कस्बा निवासी बाबू विश्नोई, शमशाद खान, संतोष गुप्ता, कपिल पोरवाल, योगेश पोरवाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि जल निकासी की समस्या अक्सर बनी रहती है। कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन इसके बाद भी निस्तारण न होने से अक्सर ही समस्याओं से जूझना पड़ता है। बीडीओ भगवान सिंह चौहान ने बताया कि ब्लाक परिसर के अंदर कृषि बीज भंडार कार्यालय भवनों के आसपास जल निकासी की व्यवस्था विभाग के जिम्मेदारी है।

chat bot
आपका साथी