21 लाख से रनियां में पानी, फ्रीजर की होगी व्यवस्था

संवाद सूत्र रनियां औद्योगिक क्षेत्र रनियां को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद से लगातार विका

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:23 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:23 PM (IST)
21 लाख से रनियां में पानी, फ्रीजर की होगी व्यवस्था
21 लाख से रनियां में पानी, फ्रीजर की होगी व्यवस्था

संवाद सूत्र, रनियां : औद्योगिक क्षेत्र रनियां को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद से लगातार विकास की गति तेज है। साफ-सफाई से लेकर बढ़ रही सुविधाओं से कस्बे के लोग काफी खुश नजर आ रहे। वहीं गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए फ्रीजर रखवाने की तैयारी चल रही है।

नगर पंचायत रनियां से जुड़े गांव की सड़कों व नालियों की साफ-सफाई जिम्मेदार बराबर करा रहे हैं तो वहीं 21 लाख रुपये की लागत से सात पानी के फ्रीजर रखवाए जाने की तैयारी चल रही है। कस्बे के मुख्य मार्ग, मंदिर व पुलिस चौकी सहित अन्य खास स्थानों को चिह्नित कर तैयारी भी शुरू हो गई है। 21 लाख रुपये की लागत से फ्रीजर व पास में सबमर्सिबल पंप बोर के साथ पानी की टंकी रखवाई जाएगी। कस्बे के आकाश, रजत, अंकित गुप्ता, सोनू मिश्रा, अनुराग चतुर्वेदी, नितिन गुप्ता ने बताया कि कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद से लगातार विकास हो रहा है जिससे लोग खुशी महसूस कर रहे हैं। फ्रीजर का लाभ कस्बा व फैक्ट्रियों में आने-जाने वाले लोगों को मिल सकेगा जो सराहनीय कार्य है। विकास कार्यों की रफ्तार को देखते हुए लोगों की आशाएं और बढ़ रही हैं। कार्यालय लिपिक आलोक रंजन ने बताया कि कस्बे में 21 लाख रुपये की लागत से पंप, पानी की टंकी, फ्रीजर आदि की व्यवस्था की जा रही है, जिसका काम शुरू कर फ्रीजर के स्टैंड कुछ जगहों पर स्थापित करा दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी