जल निकासी न होने से घरों के आगे भरा पानी

संवाद सूत्र सरवनखेड़ा गजनेर रायपुर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदी गई मिट्टी नाले म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:11 PM (IST)
जल निकासी न होने से घरों के आगे भरा पानी
जल निकासी न होने से घरों के आगे भरा पानी

संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा : गजनेर रायपुर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदी गई मिट्टी नाले में डाल देने से जिठरौली गांव में लोगों के घरों के आगे बारिश का पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं नालियां चोक होने के कारण लोगों के घरों का पानी भी नहीं निकल सका।

गजनेर-रायपुर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। गांव के अंदर सड़क चौड़ीकरण के लिए डाली गई मिट्टी नालों में डाल देने से नाला चोक हो गए। शुक्रवार व शनिवार को कई बार हुई बारिश से जलनिकासी नहीं हो सकी। इससे जिठरौली गांव में लोगों के घरों के सामने पानी भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान नाले में मिट्टी डालने को लेकर सभी ने विरोध जताया था। उस दौरान जिम्मेदारों ने नालों से मिट्टी हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन दोबारा गांव आकर तक नहीं देखा। जलनिकासी न होने के कारण लोगों के घरों के सामने पानी भर गया। वहीं कई घरों में नालियों का गंदा पानी घुस गया। जिठरौली ग्राम प्रधान प्रति संतोष सिंह ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत नाला सफाई का कार्य चालू है। जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी