आज तीन गांवों में होगा मतदान, पोलिग पार्टियां रवाना

जागरण संवाददाता कानपुर देहात आज जिले के तीन गांव असालतगंज शाही व चपरघटा में प्रधान पद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:22 PM (IST)
आज तीन गांवों में होगा मतदान, पोलिग पार्टियां रवाना
आज तीन गांवों में होगा मतदान, पोलिग पार्टियां रवाना

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : आज जिले के तीन गांव असालतगंज, शाही व चपरघटा में प्रधान पद को लेकर मतदान होगा। शनिवार को तीनों ब्लॉक से पोलिग पार्टियों मतपेटी व चुनाव सामग्री लेकर रवाना हो गईं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करने को मुस्तैद हैं। चुनाव परिणाम 11 मई को मतगणना के बाद घोषित होगा।

तीन गांवों में प्रधान प्रत्याशियों की मौत के बाद मतदान आज होना है। शनिवार को अमरौधा ब्लॉक मुख्यालय से पोलिग पार्टियों को गांव के लिए रवाना कर दिया गया। तहसीलदार रामशंकर वर्मा, एडीओ पंचायत लाखन सिंह यादव व एआरओ विनय त्रिपाठी की मौजूदगी में ग्राम पंचायत चपरघटा के तीन बूथों के लिए तीन पोलिग पार्टियों को मतदान केन्द्र के लिए रवाना कर दिया गया। तहसीलदार रामशंकर वर्मा ने बताया कि चपरघटा में प्रधान पद के लिए प्राथमिक विद्यालय में बने दो बूथों व उच्च प्राथमिक विद्यालय में बने एक बूथ में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद मतपेटियां आरएसजीयू इंटर कॉलेज पुखरायां स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाई जाएगी। उधर रसूलाबाद विकास खंड कार्यालय से असालतगंज गांव के चार मतदान केंद्रों के लिए 15 पोलिग पार्टियां रवाना हुई जबकि पांच पार्टियां रिजर्व में रखी गई है। रसूलाबाद विकासखंड में सर्वाधिक 24 मजरों वाले असालतगंज ग्राम सभा में 7013 मतदाताओं के लिए कुल चार मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल असालतगंज , जूनियर हाई स्कूल असालतगंज, प्राथमिक स्कूल मेघन व गांधी फैज ए आम इंटर कॉलेज हैं। इन मतदान केंद्रों पर कुल मिलाकर 15 बूथ हैं। इसके लिए 15 पोलिग पार्टियां आज शनिवार को खंड विकास कार्यालय रसूलाबाद से अपनी अपनी मतदान सामग्री लेकर रवाना हुई। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति के लिए पांच पोलिग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। यहां पर चुनाव मैदान में 29 प्रत्याशी उतरे हैं। उधर डेरापुर ब्लॉक के शाही ग्राम सभा में मतदान के लिये आरओ संजय कुमार एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट लाल सिंह यादव ने मतदान संपन्न कराए जाने के लिए पोलिग पार्टी को रवाना किया। शाही ग्राम सभा में 879 मतदाता हैं। खंड विकास अधिकारी बब्बन राय, एडीओ पंचायत अश्विनी कुमार, अरविद सिंह सेंगर, विवेक कुमार व उत्तम सिंह लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी