गांव की चौपाल : अब तौ हम केहूक बहकावै मा ना अहियै
संवाद सूत्र शिवली जात-पात का वास्ता कोहू दीहै लेकिन देखौ भइया बहुत हुईगा अब तौ हम केहू
संवाद सूत्र, शिवली : जात-पात का वास्ता कोहू दीहै लेकिन देखौ भइया बहुत हुईगा, अब तौ हम केहूके बहकावै मा ना अहियै। सोच समझिके क्षेत्र का विकास करावै वाले प्रत्याशी का ही वोट दीहैं। यह बातें रामपुर गांव में बुजुर्ग शिवनारायण वर्मा ने चुनावी चौपाल में कहीं। चौपाल में युवा व बुजुर्ग सभी विकास कार्यों के लिए ही मतदान करने की बात कह रहे हैं।
मैथा ब्लॉक के औंगी जिला पंचायत सीट के रामपुर गांव में चुनावी चौपाल लगी थी। यहां बैठे किसान गुलजारीलाल ने कहा कि हमेशा प्रत्याशी आके झूठे सपन दिखात रहे हैं अउर वोट लेबे के बाद कबहुं क्षेत्र मां दिखाई नाई परे हैं। अबकी वैका ही वोट दीहैं जो गायब रहय तो औके पकड़कर कुछ कह तो सकै। उनकी बात का समर्थन करते हुए रामनाथ ने कहा कि भइया मतदान करैं का अधिकार स्वतंत्र है, ऐखा बर्बाद नाई करिबे का है कि जीतै के बाद कोऊं हम सबन का पूछै नाही। शिक्षित, ईमानदारी व हमेशा हाजिर रहय वालै का ही वोट दीहै। केहू के बहकावे मा नाई आवै का है। यहीं पर बैठे धनीराम ने कहा कि चाचा पढ़े-लिखे प्रत्याशी का वोट देबे का है, जेथे क्षेत्र का विकास हुयी सकै। शिक्षित व्यक्ति जल्द कोऊं मा भेदभाव नाही करत है। युवा चंद्रशेखर, रामचंद्र बोले कि ई बात तो सही करत है, हम सबै प्रत्याशी का देखब कि ज्यादा शिक्षित को है। रघुवीर ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए सिर हिलाया। चौपाल में शामिल भगवान, संजय कुमार, संदीप व मनीष ने कहा कि भइया चुनाव मैदान मा आए सब प्रत्याशिन का आवन देव जेखा उचित समझो जईहै ओही का वोट दीन जईहै लेकिन विकास होवै का चाही।