झींझक व रूरा में शस्त्र पूजन कर मनाया विजय उत्सव

संस झींझक दशहरा व स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर झींझक व रूरा में शस्त्र पूजन कर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:44 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:44 PM (IST)
झींझक व रूरा में शस्त्र पूजन कर मनाया विजय उत्सव
झींझक व रूरा में शस्त्र पूजन कर मनाया विजय उत्सव

संस, झींझक : दशहरा व स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर झींझक व रूरा में शस्त्र पूजन कर विजय उत्सव मनाया। साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत को लेकर लोगों को सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

जिला संघ चालक सर्वेश त्रिपाठी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण को हराकर लंका पर विजय पाई थी। इसी उपलक्ष्य में विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। आज के दिन वर्ष 1925 में नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। पांडव ने भी आज के दिन ही कौरवों पर विजय प्राप्त की थी। युद्ध से पूर्व पांडवों में अपने अस्त्र शस्त्रों का पूजन किया था। खंड प्रचारक अजय, युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, हरिश्चंद्र गुप्ता, विनायक शुक्ला, राहुल सिंह गौर, केपी सिंह, अनुज सिंह, रोहित कुशवाहा मौजूद रहे।

उधर, रूरा में संघ कार्यकर्ताओं ने विजयदशमी को लेकर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उपस्थित लोगों ने विधि विधान से शस्त्रों का पूजन कर उसकी उपयोगिता बताई। कस्बा के ओपीएस कॉलेज में रूरा खंड कार्यवाह सौरभ सिंह के नेतृत्व में त्रिशूल, भाला, धनुष, दंड आदि शस्त्रों का पूजन अर्चन व तिलक किया गया। बुजुर्ग हरि नारायण पाठक ने मानव के लिए उपयोगी शस्त्रों के बारे में बताया। विनय, हर्ष, दुर्गेश गुप्ता, धर्मेंद्र श्रीवास्तव,आकाश, पंकज, हरिओम, अनुराग, हरिओम उपस्थित रहे। भटौली में ललित तिवारी की देख रेख में शस्त्र पूजन हुआ।

chat bot
आपका साथी