हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर नहीं लग पा रही रोक

संवाद सहयोगी सिकंदरा हाईवे किनारे जगह-जगह संचालित ढाबों के सामने अवैध पार्किंग से आए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:14 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:14 PM (IST)
हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर नहीं लग पा रही रोक
हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर नहीं लग पा रही रोक

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : हाईवे किनारे जगह-जगह संचालित ढाबों के सामने अवैध पार्किंग से आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे दूसरे वाहन सवारों को समस्या होती है।

कस्बा सिकंदरा के पास हाईवे पर सूर्या तिराहे के आसपास संचालित ढाबों व पेट्रोल पंपों के किनारे अवैध रूप से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे आधी सड़क ढक जाती है ऐसी स्थिति में वाहनों को गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार विपरीत दिशा से अचानक आने वाले वाहनों को न देख पाने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जबकि इसी हाईवे से होकर रोजाना अधिकारियों के वाहन गुजरते रहते हैं। बावजूद इसके अधिकारियों का समस्या समाधान के प्रति कोई ध्यान नहीं है। समस्या दूर नहीं होने पर क्षेत्र के लोगों व राहगीरों में व्यवस्था के प्रति असंतोष है। समाजसेवी रामू कटियार, व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा, शिव स्वरूप कटियार, विश्राम स्वरूप कटियार आदि ने बताया कि हाईवे की अवैध पार्किंग के खिलाफ कई बार संपूर्ण समाधान दिवस व सीधे कार्यालय में अधिकारियों की शिकायती पत्र दे चुके हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध पार्किंग की जानकारी नहीं है। वास्तव में समस्या है तो अभियान चलाकर दूर कराएंगे।

chat bot
आपका साथी