आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी रसूलाबाद बिरिया गढ़ेवा में आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने फांसी लगाकर ज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:11 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:11 PM (IST)
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : बिरिया गढ़ेवा में आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। लॉकडाउन के दौरान उनकी ट्रक चालक की नौकरी छूट गई थी और तभी से परिवार के गुजर बसर में समस्या आ रही थी।

रसूलाबाद थाना क्षेत्र बिरिया गढ़ेवा निवासी 50 वर्षीय किसान राजेंद्र सिंह ट्रक चालक थे, लेकिन लॉकडाउन में उनकी नौकरी चली गई थी। परिवार का गुजर बसर करने के लिए वह खेती किसानी करने लगे थे। किसानी से परिवार सही से चल नहीं पा रहा था और आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे थे। बुधवार देररात उन्होंने इसी के चलते अंगौछे का फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह बेटा बृजमोहन पिता को बुलाने कमरे में गया तो दरवाजा नहीं खुला, इस पर खिड़की से झांका तो शव देख होश उड़ गए। मृतक की बड़ी बेटी नेहा का विवाह हो चुका है और बेटी कंचन, बेटे बृजमोहन व कन्हैया हैं। बृजमोहन ने बताया कि परिवार का खर्च सही से नहीं चल पा रहा था और बहन की शादी के लिए पिता चिंतित रहने लगे थे। पुलिस पहुंची और पूछताछ की। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि आर्थिक तंगी में आत्महत्या की है।

chat bot
आपका साथी