फाइलों में ही सफर कर रहा यातायात माह

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: सड़क पर सुरक्षित चलें और नियमों का पालन करें, इसके लिए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 06:51 PM (IST)
फाइलों में ही सफर कर रहा यातायात माह
फाइलों में ही सफर कर रहा यातायात माह

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: सड़क पर सुरक्षित चलें और नियमों का पालन करें, इसके लिए नवंबर माह में यातायात माह चल रहा है। इसमें ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए पुलिस के सहयोग से कई आयोजन किये जाने हैं। जो नवंबर माह शुरु होते ही हो जाने चाहिए थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पूरे माह के दौरान अलग-अलग कार्यक्रम का चार्ट भी तैयार हुआ। इसके निर्देश किये गये लेकिन इसे लागू कराने के बजाय फाइलों में सजा दिया गया।

जिले दुर्घटना बाहुल्य है। यहां प्रतिदिन औसतन आधा दर्जन लोग जख्मी होते हैं। हर दूसरे दिन एक मौत होती है। सड़क और चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस शायद ही कहीं नजर आए। मुख्यालय से लेकर अन्य कस्बों की भी यही हालत है।

इंसेट) यह होने थे कार्यक्रम

पूरे जिले में यातायात माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम होने थे। नौ नवंबर को यातायात पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण। 10 को लारी स्टैंड अकबरपुर में वाहनों चालकों को प्रशिक्षण। 11 को जिले के मुख्य चौराहों पर प्रशिक्षण। 12 को अहिल्याबाई होल्कर इंटर कालेज के बच्चों को जानकारी देनी थी। नुक्कड़ नाटक,

13 को स्कूलों में निबंध, चित्रकला, क्विज व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी, रेडियम लाइट, स्टीकर आदि वाहनों में लगाए जाएंगे। 14 को सूर्या तिराहे पर चालकों को जानकारी एवं पर्चे वितरित होने थे। 15 को वाहन चालकों को वाहनों के रखरखाव की जानकारी दी जानी थी। 16 को पुखरायां के स्कूलों में रैली, सेमीनार का आयोजन। 17 को सूर्या तिराहे पर चे¨कग कर वाहनों की गति उपकरणों के माध्यम से देखी जानी थी। 18 को वाहन चलाने के दौरान मोबाइल पर बात न करना, हेलमेट लगाना आदि देखा जाएगा। 19 को ट्रक व ट्रैक्टर चालकों को जागरूक किया जाएगा। 20 को ट्रक यूनियन पदाधिकारियों को जागरूक किया जाएगा। 20 को यातायात के नियम बताए जाएंगे। 21 को वाहनों में ओवर लो¨डग की चे¨कग होगी। 22 को जिले में चौराहों पर लगे संकेतों की जानकारी दी जाएगी। 23 को पुखरायां के स्कूलों में गोष्ठी होगी। 24 को यातायात पुलिस की ओर से नियमों की जानकारी दी जाएगी। 25 को होटल ढाबा में वाहन पार्किंग के संबंध में जागरूक किया जाएगा। 26 को नवीपुर में स्कूलों के बच्चों को नियमों की जानकारी दी जाएगी। 27 को यातायात उपकरणों से चे¨कग होगी। 28 को सिकंदरा के स्कूलों में बच्चों को जानकारी दी जाएगी। , शिवली डेरापुर में प्रचार होगा। 30 को यातायात माह का समापन होगा।

इंसेट) जिले में कुल स्टाफ

ट्रैफिक में एक दारोगा, आठ एएसआई, पांच हेड कांस्टेबिल व 16 कांस्टेबिल तैनात हैं। इसमें 17 लोगों को कुंभ ड्यूटी के लिए भेज दिया गया है। टीएसआई महेंद्र ¨सह।

chat bot
आपका साथी