पर्यटन और सड़क का काम, स्वास्थ्य केंद्र मांग रहा इलाज

अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता 315571 पुरुष मतदाता 169655 महिला मतदाता 1

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 06:47 PM (IST)
पर्यटन और सड़क का काम, स्वास्थ्य केंद्र मांग रहा इलाज
पर्यटन और सड़क का काम, स्वास्थ्य केंद्र मांग रहा इलाज

अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र

कुल मतदाता : 3,15,571

पुरुष मतदाता : 1,69,655

महिला मतदाता : 1,45,916 अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रूरा में जब वर्ष 2019 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना था तो लोगों को आस बंधी थी कि अब उन्हें जिला अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। हालांकि, ये ख्वाब ही रहा। ढाई साल बीतने के बाद भी यहां सिर्फ खांसी-बुखार की दवाएं ही मिल रहीं हैं। गंभीर मरीजों के लिए रेफरल सेंटर साबित हुआ है। सीएचसी को खुद के इलाज की दरकार है। यहां न डाक्टरों की संख्या पर्याप्त है और न ही स्टाफ है। एक्सरे मशीन, खून की जाच समेत कई उपकरण नहीं हैं। हालांकि, शोभन सरकार आश्रम के लिए 50 लाख की सड़क स्वीकृत कराई गई व पर्यटन विकास की दिशा में कदम बढ़े हैं। वहीं, मैथा-रनियां मार्ग को भी स्वीकृति मिल चुकी है। शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भाजपा विधायक प्रतिभा शुक्ला ने गोद लिया और यहा पर पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड बनवाया। इसी तरह क्षेत्र में सोलर लाइट, शिवली, मैथा, गौरियापुर आश्रम के लिए सड़क बनवाने संग पर्यटन विभाग से 50 लाख रुपये स्वीकृत कराए। इससे प्राचीन स्थलों को नई पहचान मिलेगी। शिवली-कल्याणपुर मार्ग भी जल्द बनेगा। विधायक निधि से आक्सीजन प्लाट व अन्य कई काम हुए हैं। रनिया को नगर पंचायत का दर्जा भी विधायक के प्रयासों से ही मिला है। वहीं, रनिया कस्बे के आसपास राजेंद्रा से चिरौरा मार्ग और खानचंदपुर से बिवाइन मार्ग की हालत खस्ता है। इसके अलावा शुक्ल तालाब के पास की सड़क खराब है। इस खराब सड़क से होकर लोग पोस्टमार्टम हाउस के साथ ही कई गावों तक आते-जाते हैं। कुछ जगहों की सड़कें ठीक होने से गांवों का जुड़ाव मुख्य मार्गो से बेहतर हो गया है। इससे आवाजाही सुगम हुई है। बिजली-पानी को लेकर कुछ क्षेत्रों में बढि़या काम कराए गए तो कई इलाकों में अभी और बेहतरी की दरकार है। पर्यटन को लेकर क्षेत्र में काम कराया गया है और कई सड़कें बनवाई हैं। कुल 43 सड़कें अपने कार्यकाल में पास कराई हैं। 40 गाव में सड़कें विशेष पैकेज से बनवाई गई हैं। इसके अलावा इंटरलाकिंग, सोलर लाइट, हैंडपंप समेत पानी की टंकी के कई काम कराए हैं। रूरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के लिए प्रयासरत हैं और इसे जरूर कराया जाएगा। कोरोना के कारण भी कुछ काम में समस्या रही। शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन प्लाट के लिए प्रयास किया जा रहा, जो जल्द ही लग जाएगा। रनिया को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है। इससे क्षेत्र का विकास अब और तेजी से होगा। इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा। भगवान परशुराम का भव्य मंदिर भी जल्द बनेगा। जनता के सुख दुख में हमेशा साथ रहीं हूं। आगे भी हर समस्या का निराकरण कराने के लिए प्रयास करती रहूंगी।

प्रतिभा शुक्ला, विधायक, भाजपा साढ़े चार वर्ष में विधानसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं कराया गया है। सपा सरकार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। कई पुल बने थे, जिनका ठीक ढंग से रखरखाव व सुविधाओं में इजाफा विधायक नहीं करा सकीं हैं। कई सड़कें बदहाल हालत में पड़ी हैं। क्षेत्र में भ्रमण करने पर पता चलता है कि जनता परेशान है। एक भी बड़ा काम साढ़े चार वर्ष में क्षेत्र को नहीं मिल सका है। अब बचे कार्यकाल में काम की उम्मीद करना बेमानी है।

नीरज सिंह गौर, रनरअप, सपा विधायक बहुत ही मिलनसार हैं और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ी रहतीं हैं। उनसे लोग अपनी बात आसानी से कह सकते हैं। कई काम कराए, लेकिन सीएचसी में अगर सुविधाएं बढ़ जातीं तो क्षेत्र की जनता को काफी सहूलियत मिलती। सीएचसी में सुविधाएं यहा के लिए सख्त जरूरत है।

भारत सिंह, प्रधानाचार्य अकबरपुर इंटर कालेज। अकबरपुर रनिया क्षेत्र में विधायक की ओर से कई विकास कार्य कराए गए हैं। सालों से जर्जर सड़कों का निर्माण कराने के साथ ही अधूरी योजनाओं को भी पूरा कराया गया है। रूरा व शिवली मार्ग कई सालों से खराब है, उसके बनने की भी उम्मीद जगी है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके साथ ही शोभन व गौरियापुर आश्रम के लिए भी उन्होंने शासन को प्रस्ताव भेजा। शोभन आश्रम में विकास कार्यो की स्वीकृति मिल गई है।

प्रदीप पाडेय, अधिवक्ता, अकबरपुर। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो को गति दी गई है। वहीं, व्यक्तिगत रूप से भी वह सौम्य हैं। व्यक्ति किसी भी क्षेत्र का हो, लेकिन वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहती हैं। करीब एक माह पूर्व सड़क हादसे में रनिया निवासी छोटू घायल हो गया था। उन्होंने उसे भर्ती कराया, साथ ही इलाज को रुपये भी दिए।

संजय त्रिपाठी, चिकित्सक नबीपुर

विधानसभा क्षेत्र का बाढ़ापुर मार्ग बदहाल है। उसको लेकर विधायक की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया। इसके साथ ही बरातशाला भी अधूरी है। इसको लेकर विधायक को प्रयास करने की जरूरत है। जिला मुख्यालय से सटे बाढ़ापुर का रास्ता बदहाल होने से क्षेत्र के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है।

प्रमोद सिंह, समाजसेवी अकबरपुर

chat bot
आपका साथी