जाम से निजात को टोल पर शुरू हुआ अतिरिक्त लेन का कार्य

जागरण संवाददाता कानपुर देहात इटावा-कानपुर हाईवे पर स्थित बारा टोल प्लाजा पर सुगम सु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 12:40 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 12:40 AM (IST)
जाम से निजात को टोल पर शुरू 
हुआ अतिरिक्त लेन का कार्य
जाम से निजात को टोल पर शुरू हुआ अतिरिक्त लेन का कार्य

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात :

इटावा-कानपुर हाईवे पर स्थित बारा टोल प्लाजा पर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए दोनों को अतिरिक्त लेन बढ़ाई जाएंगी। इसके साथ ही टोल कर्मियों के लिए बने कार्यालय के स्थान में भी परिवर्तन होगा। अतिरिक्त लेन बनने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देश पर टोल प्रबंधन की ओर से कानपुर-इटावा की ओर कार्य भी शुरू करा दिया गया है।

वाहन सवारों को सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था प्रदान कराने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से फास्टैग प्रणाली लागू की गई थी, लेकिन इसके बाद भी टोल पर जाम की समस्या रहती है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी के साथ ही ईधन की खपत भी बढ़ जाती है। फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बाद भी उसका उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है, जिसे देखते हुए इटावा कानपुर हाईवे पर दोनों ओर अतिरिक्त लेन बनाए जाएंगे। टोल पर मौजूदा समय में 18 लेन पर वाहनों का आवागमन हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देश इटावा कानपुर व कानपुर इटावा हाईवे पर दोनों ओर दो-दो लेन बढ़ाई जाएंगी। इसके साथ ही कानपुर इटावा हाईवे की ओर टोल कर्मियों के लिए कार्यालय बनाया जाएगा। वहीं पूर्व में स्थापित अस्थाई कार्यालय को हटाकर उसके स्थान पर दो लेन बनाई जाएंगी। कानपुर इटावा हाईवे पर टोल के बगल में लेन बढ़ाने का कार्य शुरू भी करा दिया गया है। दोनों ओर दो-दो लेन बढ़ने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

बारा टोल के डीजीएम मनोज शर्मा ने बताया कि दोनों ओर दो-दो लेन बढ़ाई जाएंगी, जिसको लेकर कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही कार्यालय के स्थान में परिवर्तन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी