गजनेर कोविड अस्पताल में तीन मरीज हुए सही

संवाद सूत्र सरवनखेड़ा गजनेर के एल वन कोविड अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों ने कोरोना से जंग जी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:04 PM (IST)
गजनेर कोविड अस्पताल में तीन मरीज हुए सही
गजनेर कोविड अस्पताल में तीन मरीज हुए सही

संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा : गजनेर के एल वन कोविड अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इनमें इटावा के दो युवक व औरैया की एक महिला शामिल है। सोमवार को ताली बजाकर अस्पताल के स्टाफ ने इन्हें विदा किया।

गजनेर में बने कोविड अस्पताल में 30 मरीज भर्ती किये गए थे। जिनमें जनपद के अलावा इटावा व औरैया के मरीज शामिल थे। यहां भर्ती इटावा के दो व औरैया के एक मरीज की दो बार रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उन्हें घर भेजने का ़फैसला लिया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तीन मरीज स्वस्थ्य हुए हैं, इनमें इटावा के विपिन, रवीकांत और औरैया की पिकी पांडेय शामिल हैं। यह सभी बेहद खुश हैं कि उन्होंने कोरोना को हरा दिया। वहां से जाते समय सभी ने अस्पताल स्टाफ का धन्यवाद दिया कि सभी ने उनका हर समय हौसला बढ़ाया। अब सभी को वाहनों से उनके घरों को भेजा जा रहा है। सीएमओ डॉ राजेश कटियार ने बताया कि दोनों जनपद के अधिकारियों को मरीजों के ठीक होने की जानकारी दी गई है। अस्पताल में मरीजों को डॉक्टरों की टीम बेहतर सुविधा दे रही है।

chat bot
आपका साथी