अबकी बार ईमानदारी से वोट करके शिक्षित परधान बनाइबे

संवाद सहयोगी भोगनीपुर मलासा ब्लाक का प्रहलादपुर गांव ग्राम पंचायत गुरुगांव का मजरा है। कर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:34 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:34 AM (IST)
अबकी बार ईमानदारी से वोट करके शिक्षित परधान बनाइबे
अबकी बार ईमानदारी से वोट करके शिक्षित परधान बनाइबे

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : मलासा ब्लाक का प्रहलादपुर गांव ग्राम पंचायत गुरुगांव का मजरा है। करीब तीन हजार आबादी वाले नायक बिरादरी बाहुल्य प्रहलादपुर मजरे में अभी तक समुचित तरीके से विकास कार्य नहीं हो सका है। यहां के लोग इस बार विकास कार्य करने वाले प्रधान को चुनने की बात कह रहे हैं।

यहां की सीट इस बार अनारक्षित है। मजरा प्रहलादपुर के फूलसिंह नायक कहते हैं कि अबै तक परधान गुरुगांव के होत रहे हैं ऐखे मारे प्रहलादपुर में समुचित विकास नहीं हुई पाओ है। ऐखे मारे अबकी दाये परधानी अपने मजरा मा राखी जाये तेह मा सड़क व पानी की समस्या का निदान हुई सकै। फूल सिंह बोले कि प्रत्याशी तौ जनता का बेकूफ समझत हैं। वोट लइके चल दीहैं पर विकास न कीहैं। ईमानदारी से वोट करके शिक्षित परधान बनाइबे। गांव के विक्रम सिंह बोले कि चुनाव जीतन के बाद ज्यादातर परधान अपन करो बा वादा पूरा नहीं करत हैं ऐखे मारे ई बार अइस प्रत्याशी का चुनिहैं जो सबै का ख्याल रखे और विकास की बात करै ना की जाति पात की। रामऔतार सिंह बोले कि अबकी दाये भलो प्रत्याशी का वोट दीहैं सरकार की अच्छी योजनाओं से गांव में विकास कार्य कराये जाएं। गांव के निरंकार सिंह बोले कि अबकी दाये जो सबकै सुख दुख में खड़ा हौवे, विकास करैं ऐइस प्रत्याशी का एकराय हुईके जिताबौ तेहमां गांव का फायदा मिल सकै। गुरुगांव के सुनील कुमार बोले कि जो सबसे ज्यादा शिक्षित आदमी होई औके ही परधान बनाओ चहिये, तो ही बैठकन मा जाकै अपने गांव की समस्या रखै, औ विकास खातिर रूपया पास कराबै जेहते गांव मा सड़कन व पानी की समस्या का निदान हुई सकै।

chat bot
आपका साथी