मार्ग दुर्घटना में तीसरे घायल युवक की भी हुई मौत

जागरण संवाददाता कानपुर देहात अकबरपुर में इटावा-कानपुर हाईवे पर कार का पहिया बदल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 06:25 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 06:25 PM (IST)
मार्ग दुर्घटना में तीसरे घायल युवक की भी हुई मौत
मार्ग दुर्घटना में तीसरे घायल युवक की भी हुई मौत

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : अकबरपुर में इटावा-कानपुर हाईवे पर कार का पहिया बदलते समय बस की टक्कर से घायल तीसरे घायल मृदुल ने भी दम तोड़ दिया। वहीं रात में ही दो की जान चली गई थी। दो भाइयों 32 वर्षीय मृदुल व 28 वर्षीय अतुल की मौत के अलावा प्रणव की मौत से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृदुल अपने भाई अतुल संग 26 नवंबर को बहन पूजा की होने वाली शादी में शामिल होने को घर आ रहा था।

अकबरपुर के कुंभी के पास नवाबगंज के प्रणव त्रिपाठी, गोगूमऊ चौबेपुर निवासी अतुल दीक्षित व उनके भाई मृदुल को बस ने जोरदार टक्कर मार दी थी। वह लोग कार के पंचर पहिया को बदल रहे थे। इससे प्रणव व अतुल की मौत हो गई थी जबकि गंभीर हालत में मृदुल को कानपुर के लिए रेफर किया गया था। देररात उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मौत की खबर परिवार को मिली तो रोना-पीटना मच गया। प्रणव कानपुर काकादेव के रतनदीप अस्पताल के संचालक डा. प्रदीप त्रिपाठी के भाई हैं। मृदुल दिल्ली की किसी प्राइवेट बैंक में नौकरी करते थे जहां कार लेकर गए भाई अतुल संग वह लौट रहे थे। थाना प्रभारी अकबरपुर विनोद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पत्नी व बेटे बाल-बाल बचे

कार में प्रणव की पत्नी मीना व 17 वर्षीय बेटा मृदुल भी थे। वह बाल बाल बच गए। प्रणव की मौत से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वह सभी दिल्ली से लौट रहे थे और हादसा हो गया।

कुछ दिन पहले मृदुल के बेटे की हुई थी मौत

मृदुल की पत्नी नीलम बेसुध हालत में थीं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि सुहाग उजड़ चुका है। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक नवजात बेटे को जन्म दिया था। उसकी तीन चार दिन बाद मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी