किसान के घर से चोरों ने पार किया चार लाख का माल

संवाद सूत्र रूरा बीमार नाती को कानपुर से उपचार कराकर लौटा पुत्तीपुरवा निवासी किसान पि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:42 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:42 PM (IST)
किसान के घर से चोरों ने पार किया चार लाख का माल
किसान के घर से चोरों ने पार किया चार लाख का माल

संवाद सूत्र, रूरा : बीमार नाती को कानपुर से उपचार कराकर लौटा पुत्तीपुरवा निवासी किसान परिवार के घर से चोरों ने करीब चार लाख का माल पार कर दिया। चोर खाली बक्सा व अटैची घर के पीछे खेत में छोड़कर भाग निकले। पुलिस के अलावा फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने छानबीन की।

पुत्तीपुरवा निवासी किसान महावीर यादव अपने पुत्र लालू के साथ बीमार नाती का इलाज कराकर बुधवार शाम को लौटे थे। खाना खाने के बाद सभी स्वजन घर के बाहरी बरामदे में सो गए। गुरुवार तड़के महावीर घर के अंदर गए तो उनके होश उड़ गए। देखा तो कमरे के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। सभी स्वजन व आसपास के लोग जुट गए। चोरों ने पीछे की दीवार के सहारे छत के रास्ते चढ़कर अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। वहीं डॉग स्क्वॉड का खोजी कुत्ता पीछे की तरफ खेतों की ओर गया तो यहां पर खाली बक्सा व अटैची पड़ी मिली। किसान ने बताया कि चोर करीब 55 हजार नकदी व करीब साढ़े तीन लाख के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि चोरी की घटना में छानबीन की जा रही है। कोई आसपास का ही इसमें शामिल है।

chat bot
आपका साथी