किसान के घर से चोरों ने माल किया पार

संवाद सहयोगी सिकंदरा अमराहट थानाक्षेत्र के तुतुआपुर गांव में एक किसान के घर से चोरों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:37 PM (IST)
किसान के घर से चोरों ने माल किया पार
किसान के घर से चोरों ने माल किया पार

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : अमराहट थानाक्षेत्र के तुतुआपुर गांव में एक किसान के घर से चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।

तुतुआपुर गांव निवासी किसान दिनेश चंद्र श्रीवास्तव शनिवार रात पत्नी प्रभादेवी, बेटा शरद व बेटी साक्षी सहित परिवार के साथ घर सो रहे थे। देररात पीछे के रास्ते से छत के सहारे आए चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर चोरी कर ली। रविवार सुबह वह जागे और कमरे का हाल देखा तो होश उड़ गए। जानकारी करने पर पता चला कि चोर करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। वहीं फसल बिक्री के करीब डेढ़ लाख नकद रखे थे उसे भी चोर ले गए। इसी गांव में पिछले महीने भी चार घरों में चोरियां हो चुकी हैं, इसको लेकर ग्रामीण पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह यादव ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी