सुबह घना कोहरा, दोपहर धूप और शाम को गलन

जागरण संवाददाता कानपुर देहात सर्दी दिनोंदिन बढ़ रही और लोग परेशान हो रहे हैं। शनि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:24 PM (IST)
सुबह घना कोहरा, दोपहर धूप और शाम को गलन
सुबह घना कोहरा, दोपहर धूप और शाम को गलन

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : सर्दी दिनोंदिन बढ़ रही और लोग परेशान हो रहे हैं। शनिवार सुबह घना कोहरे छाया रहा और लोग ठिठुरने को मजबूर हुए। दोपहर में धूप खिली तो कुछ राहत महसूस हुई। शाम को फिर से गलन ने अहसास कराया।

सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता कम रही। वाहन सवार बेहद धीमी रफ्तार से चले और एहतियातन वाहनों की लाइट जलाई। लोग रजाई के अंदर ही घुसे रहे और बहुत कम ही बाहर निकले। दोपहर 12 बजे से धूप निकलनी शुरू हुई तो सर्दी से कुछ राहत मिल सकी। घर की छतों व पार्क में लोगों ने धूप का आनंद लिया। वहीं शाम को फिर गलन ने लोगों को सताया। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 1.6 किमी की प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा में चली। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय सुनील ने बताया कि मौसम अभी इसी तरह रहने की उम्मीद है और सुबह व रात के समय कोहरा रहेगा जबकि दोपहर में धूप खिलेगी।

सर्दी से पशु पक्षी भी बेहाल

सर्दी से इंसानों के साथ ही पशु पक्षी भी बेहाल हैं जहां अलाव जलता है वहां पर मवेशी पास आकर खड़े हो जाते हैं और गर्माहट लेते हैं। पशु चिकित्साधिकारी झींझक डॉक्टर अजीत कटियार ने बताया कि पशुओं के बांधने के स्थान जल निकासी की व्यवस्था ठीक हो ताजा पानी पिलाएं, रात के वक्त सूखा चारा देना चाहिए व दुधारू पशुओं को गुड़ व खरी अधिक मात्रा में खिलाये। इससे बचाव रहेगा और जूट के बोरे उनके ऊपर बांध दें।

chat bot
आपका साथी