जिले में अभी दो दिन और होगी झमाझम बारिश

जागरण संवाददाता कानपुर देहात पहाड़ी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:28 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:28 PM (IST)
जिले में अभी दो दिन और होगी झमाझम बारिश
जिले में अभी दो दिन और होगी झमाझम बारिश

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : पहाड़ी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण मानसूनी गतिविधियां बढ़ी हैं। बारिश के कारण जिले में जलभराव की समस्या आम हो गई है। निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने से मौसम विभाग ने आगामी दो दिन भारी बारिश की संभावना जताई है।

पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके साथ ही लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। वहीं जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि बारिश के बाद अधिकतम तापमान में हुई गिरावट से लोगों को गर्मी उमस से राहत मिली है। बारिश के बाद गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई और यह 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित

होने के कारण मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हुई है। वहीं 29 जुलाई से मौसमी प्रणाली पश्चिम बंगाल, उत्तरी उड़ीसा, दक्षिणी झारखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही है। इसके साथ ही मानसून की ट्रफ रेखा गंगा के मैदानी क्षेत्र की ओर बढ़ रही है, जिससे आगामी दो दिन गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में भी मौसम साफ रहने की संभावना कम है।

chat bot
आपका साथी