फाल्ट से रातभर रसूलाबाद में बिजली रही गुल

संवाद सहयोगी रसूलाबाद बिजली तारों तक पेड़ की डाल पहुंच जाने से आए दिन फाल्ट हो रहा ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:12 PM (IST)
फाल्ट से रातभर रसूलाबाद में बिजली रही गुल
फाल्ट से रातभर रसूलाबाद में बिजली रही गुल

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : बिजली तारों तक पेड़ की डाल पहुंच जाने से आए दिन फाल्ट हो रहा है और बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। सोमवार को रसूलाबाद में पूरी रात बिजली नहीं आई और गर्मी व बेचैनी के बीच रात किसी तरह से लोगों ने काटी। मंगलवार सुबह मरम्मत के बाद बिजली आई। कर्मियों ने पेड़ की डाल कई जगह काटी।

सोमवार रात आठ बजे करीब रसूलाबाद चौराहे से कबीर नगर को जाने वाले लाइन में आग लग जाने के कारण जंपर टूट गया था। इसी दौरान तार पर पेड़ की डाल गिरने से बिल्हौर से ब्रेकडाउन हो गया। जंपर ठीक करने के बाद जब आपूर्ति शुरू की गई तो ब्रेकडाउन के कारण आपूर्ति ठप रही। इससे रसूलाबाद क्षेत्र के लोगों को बिजली के अभाव में पूरी रात छत व बरामदे में टहलकर काटनी पड़ी। बच्चों का तो हाल बुरा हो गया। कस्बे के लगभग 18 हजार लोग इससे बुरी तरह से प्रभावित रहे। बीते 15 दिन से कोई दिन नहीं जा रहा जब फाल्ट के चलते आपूर्ति ठप न हुई हो। बिजली कर्मी पुनीत सिंह ने बताया कि बिल्हौर से रसूलाबाद आने वाली लाइन के तारों पर पेड़ की टहनियां रख उठी हैं, इससे समस्या हो रही है। पेड़ काटने के बाद आगे और पेड़ जो झुक गए हैं उनकी भी छंटाई की जाएगी। इस लाइन में 25 किलोमीटर तक पेड़ लगातार है जिनकी कटाई छंटाई करने के बाद भी आपूर्ति बाधित हो जाती है।

chat bot
आपका साथी