भाजपा व भाकियू कार्यकर्ताओं की थाने में जमकर हुई बहस

संवाद सहयोगी रसूलाबाद इटैली झील में कब्जा कर खेती करने के मामले में रसूलाबाद थाने में भ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:45 PM (IST)
भाजपा व भाकियू कार्यकर्ताओं की थाने में जमकर हुई बहस
भाजपा व भाकियू कार्यकर्ताओं की थाने में जमकर हुई बहस

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : इटैली झील में कब्जा कर खेती करने के मामले में रसूलाबाद थाने में भाजपा व भाकियू कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हो गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। भाकियू नेताओं ने कार्रवाई न करने पर 15 दिसंबर से सड़क जाम किए जाने की धमकी दी है।

बिरहुन निवासी भाजपा कार्यकर्ता विजय मिश्रा ने बताया कि उन्होंने 13 लाख रुपये में इटैली झील से संलग्न तालाबों का कुछ वर्ष के लिए आवंटन कराया है। आरोप है कि क्षेत्र के किसान शालिग्राम, मुंशीलाल, सुबोध, रजपाल व उनके साथी जबरन कब्जा कर सिघाड़े की फसल लगाए हुए हैं। एसडीएम से शिकायत की गई थी तो जांच के लिए क्षेत्रीय लेखपाल आदित्य कुमार को भेजा गया। उन्होंने भी कब्जे की पुष्टि की थी। इसी में लेखपाल की रिपोर्ट लेकर मंगलवार को वह थाने गए थे। वहीं पर शालिग्राम, मुंशीलाल, सुबोध, रजपाल अपने भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के रणवीर सिंह यादव, रामनरेश फौजी, रमेश सिंह, बाबू सिंह, रामशंकर आदि के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां भाकियू कार्यकर्ताओं ने विजय मिश्रा पर सत्ता की हनक दिखाकर क्षेत्रीय किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसको लेकर उनकी तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने इसे शांत कराया। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव ने एसडीएम को एक प्रार्थना पत्र देकर बारासिरोही निवासी विजय मिश्रा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा हीकेपुर निवासी अरुण दुबे पर उनको अपशब्द कहने व धमकाने का आरोप लगाया है व कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने बताया कि जांच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी