भाजपा की कथनी और करनी में नहीं है अंतर

संवाद सूत्र शिवली भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। प्रत्येक गरीब व असहाय व्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:38 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:38 PM (IST)
भाजपा की कथनी और करनी में नहीं है अंतर
भाजपा की कथनी और करनी में नहीं है अंतर

संवाद सूत्र, शिवली : भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। प्रत्येक गरीब व असहाय व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास व शौचालय उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कोरोना वायरस के दौरान गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को निश्शुल्क गेहूं, चावल व चना दिए जा रहे हैं। मंगलवार को यह बात शिवली में अपने स्वागत समारोह के दौरान भाजपा की कानपुर बुंदेलखंड की नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री पूनम संखवार ने कही।

भाजपा की क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूनम संखवार ने कहा कि पिछली सरकारों में अपराधियों के हौसले बुलंद थे और वे बेखौफ होकर हत्या अपहरण व लूट की घटनाओं को अंजाम देकर आजाद घूमते रहते थे। राजनीतिक संरक्षण के चलते पुलिस भी उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थी, लेकिन भाजपा शासनकाल में पुलिस किसी भी अपराधी को नहीं बख्श रही है। गुंडे, माफिया या तो सलाखों के पीछे या फिर मुठभेड़ में ढेर हो रहे हैं। शिवली में दीपक गुप्ता की अगुवाई में भाजपाइयों द्वारा उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडवोकेट राम प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष बबलू शुक्ला, मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, अंशु तिवारी, प्रद्युम्न सिंह, दिनेश शुक्ला, योगेंद्र तिवारी, रामचंद्र अग्निहोत्री, दीपू दुबे, सोनू तिवारी मौजूद रहे।

अन्य जगह पर हुआ स्वागत

झींझक में कार्यकर्ताओं ने पूनम संखवार का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के काम में जमीनी स्तर पर जुटने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख पति झींझक विपिन कुमार शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष अनमोल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सिंह सेंगर, केपी सिंह, नरेंद्र सिंह, कुलदीप राजपूत, सुनील चक्रवर्ती, शालू मिश्रा रहे। उधर, रसूलाबाद में कार्यकर्ता राम महेश वर्मा, अरुण दुबे, ओम शंकर सिंह, कमलेश गुप्ता, जीतू त्रिपाठी अनुज सिंह भदौरिया, गौरव सिंह, अटल बाजपेयी ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी