मुख्यमंत्री से मिलने को पैदल निकला युवक

संवाद सहयोगी झींझक मुख्यमंत्री मिलने के लिए झींझक निवासी युवक करुणेश शुक्ला पैदल लखनऊ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:26 PM (IST)
मुख्यमंत्री से मिलने को पैदल निकला युवक
मुख्यमंत्री से मिलने को पैदल निकला युवक

संवाद सहयोगी, झींझक : मुख्यमंत्री मिलने के लिए झींझक निवासी युवक करुणेश शुक्ला पैदल लखनऊ के लिए निकला है। झींझक नहर पुल पर शनिवार को व्यापारियों व भाजपाइयों ने पगड़ी व पुष्पमाला पहनाकर उसको रवाना किया।

झींझक कस्बा के द्वारिकागंज निवासी युवक करुणेश शुक्ला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने के लिए भाजपा का झंडा हाथों में लेकर शनिवार को लखनऊ के लिए पैदल रवाना हुए। झींझक नहरपुल पर व्यापारी नेता व क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड श्याम मोहन दुबे व मंडल अध्यक्ष सत्यपाल पाल ने भाजपाइयों के साथ युवक को पुष्पमाला व पगड़ी पहनाकर जयश्री राम के जयघोष के साथ रवाना किया। इस दौरान श्याम मोहन दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के किये गए कार्यों व मुख्यमंत्री के प्रति लोगों का लगाव इस कदर है कि गांव गांव युवा उनके काम का बखान कर रहा। करुणेश झींझक से करीब 160 किलोमीटर पैदल चल कर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे हैं। करुणेश ने बताया कि मैं बहुत दिनों से मुख्यमंत्री से भेंट करने की लालसा मन में लिए था अब वह पूरा होगा। मैं पैदल ही लखनऊ जाकर वहां उनसे भेंट करूंगा इसके लिए वहां पहुंचकर प्रयास करूंगा। इस दौरान गौरव दुबे,दिनेश सेंगर, विनोद दुबे गोपाल अग्निहोत्री, छोटू राठौर,अंकित तिवारी, रोहित कोविद, अक्षय तिवारी, छोटे शर्मा, गौरव दुबे मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी