शराब पीने से मना किया तो युवक ने दी जान

संवाद सहयोगी सिकंदरा सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव के मनीष कुमार ने फंदा लगाकर ज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 07:27 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 07:27 PM (IST)
शराब पीने से मना किया तो युवक ने दी जान
शराब पीने से मना किया तो युवक ने दी जान

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव के मनीष कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। शराब पीने से मना करने पर उसने यह कदम उठा लिया।

किसान प्रवीण कुमार का 29 वर्षीय बेटा मनीष कुमार एक माह पहले तक रनियां की किसी फैक्ट्री में काम करता था। एक माह से वह घर पर ही रह रहा था। बुधवार को उसने कमरे में गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। रसधान चौकी इंचार्ज प्रभात कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच की। पिता ने बताया कि बेटे को अचानक शराब पीने की आदत हो गई थी मना किया गया था तो उसने स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से मां रेखा देवी, विवाहित बहन रीना देवी, भाई राम, श्याम, छोटू, धनीराम का रोकर बुरा हाल हो गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शराब पीने से मना करने पर जान दी है।

chat bot
आपका साथी