फ्रिज का तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

संवाद सूत्र रूरा कस्बे के शिवाजी नगर मुहल्ला निवासी प्राइवेट कर्मी सोमवार रात फ्रिज का तार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:01 PM (IST)
फ्रिज का तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत
फ्रिज का तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

संवाद सूत्र, रूरा : कस्बे के शिवाजी नगर मुहल्ला निवासी प्राइवेट कर्मी सोमवार रात फ्रिज का तार सही करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को स्वजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।

शिवाजी नगर में रहने वाले 27 वर्षीय अनुज भदौरिया उर्फ प्रिस प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सोमवार रात करीब नौ बजे फ्रिज के खराब प्लग के तार को जोड़ रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। करंट की चपेट में आकर गिरने की आवाज सुन पत्नी मोना उर्फ अनीता, माता विमला, बहन साधना दौड़कर पहुंचीं तो उनकी चीख निकल गई। स्वजन कानपुर स्थित अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। भोर पहर शव पहुंचने पर स्वजन में कोहराम मच गया। पांच माह पूर्व ही अनुज का विवाह हुआ था। पति की मौत पर पत्नी का हाल बुरा हो गया। दिवंगत के छोटे भाई बउवन ने बताया कि फ्रिज का तार सही करने के दौरान करंट की चपेट में आने से भाई की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी