चक्रवाती क्षेत्र विकसित होने से मौसम में जारी रहेगा उतार चढ़ाव

जागरण संवाददाता कानपुर देहात दक्षिण यूपी में साइक्लोन के साथ ही बंगाल की खाड़ी में निम्न द

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:22 PM (IST)
चक्रवाती क्षेत्र विकसित होने से मौसम में जारी रहेगा उतार चढ़ाव
चक्रवाती क्षेत्र विकसित होने से मौसम में जारी रहेगा उतार चढ़ाव

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : दक्षिण यूपी में साइक्लोन के साथ ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र में बन रहा है, जिससे पूरे माह मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इससे बारिश के साथ ही धूप व बदली भी आसमान में रहेगी। बारिश में तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

जून के प्रथम सप्ताह में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है, जिससे घरों में भी चैन नहीं मिली है। वहीं प्री मानसून के प्रभाव से पिछले दिनों हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जून माह में मौसमी गतविधियां जारी रहने से बारिश की संभावना बढ़ी है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जून माह के अंतिम दो सप्ताह में कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हो रही हैं। एक ओर जहां बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। वहीं पंजाब, हरियाणा के साथ ही दक्षिण यूपी में भी चक्रवाती क्षेत्र बन रहा है। इससे आगामी 15 दिनों में मौसमी गतिविधियां जारी रहेगी और बारिश, बदली के साथ ही चटक धूप भी रहेगी। उन्होंने बताया कि चक्रवाती क्षेत्र विकसित होने के कारण ही मानसून की गति भी बढ़ी है।

chat bot
आपका साथी