किशोरी व उसकी मां के बयान किए गए दर्ज

संवाद सहयोगी सिकंदरा राजपुर क्षेत्र में एसओ के छेड़खानी व अभद्रता करने के बाद किशोरी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:44 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:44 PM (IST)
किशोरी व उसकी मां के बयान किए गए दर्ज
किशोरी व उसकी मां के बयान किए गए दर्ज

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : राजपुर क्षेत्र में एसओ के छेड़खानी व अभद्रता करने के बाद किशोरी के जहर खाने के मामले में सोमवार को बयान दर्ज किए गए। उसकी मां के भी बयान व वीडियोग्राफी कराई गई। पहले बयान को वह लोग तैयार नहीं हुए पर मनोचिकित्सक व महिला पुलिसकर्मियों के समझाने पर तैयार हो गए।

राजपुर निवासी किसान की 14 वर्षीय बेटी से थाने में तत्कालीन राजपुर एसओ विनोद कुमार ने अभद्रता की थी। छेड़खानी का भी आरोप लगा था और इससे आहत होकर किशोरी ने जहर खा लिया था। उसका कई दिन तक कानपुर में इलाज चला। मामले में एसओ को निलंबित कर दिया गया था और जांच की जा रही है। जांच अधिकारी सीओ अकबरपुर अरूण कुमार महिला पुलिसकर्मी व मनोचिकित्सक संग गांव पहुंचे। पहले तो किशोरी की मां ने बयान देने से इन्कार कर दिया और कहा जांच पर भरोसा नहीं है। इसके बाद मनोचिकित्सक व महिला पुलिसकर्मियों ने समझाया कि जांच को तो यह हिस्सा है कि बयान कराना होगा और इसके चलते वीडियोग्राफी भी होगी जो आप बोलोगी वह रिकार्ड रहेगा। इसके बाद वह लोग समझे। किशोरी के पहले व बाद में उसकी मां के बयान महिला पुलिसकर्मियों ने दर्ज किए। वहीं अभी तक किशोरी के घर पर पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात हैं। सीओ अकबरपुर अरूण कुमार ने बताया कि बयान लिए गए हैं, जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी