सपाइयों ने कैंडल जलाकर मनाया स्मृति दिवस

संवाद सहयोगी भोगनीपुर समाजवादी पार्टी प्रदेश संगठन के आवाहन पर शुक्रवार को पुखरायां क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:16 PM (IST)
सपाइयों ने कैंडल जलाकर मनाया स्मृति दिवस
सपाइयों ने कैंडल जलाकर मनाया स्मृति दिवस

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : समाजवादी पार्टी प्रदेश संगठन के आवाहन पर शुक्रवार को पुखरायां कार्यालय में सपा कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान मृत हुए किसानों की स्मृति में कैंडल जलाकर स्मृति दिवस मनाया।

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव ने कहा कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में किसान विरोधी बिलों को वापस करने की मांग कर रहे, किसानों को कुचलकर मार दिया गया था। समाजवादी पार्टी भाजपा की संवेदनहीनता एवं अमानवीयकृत की निदा करती है। पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर किसानों की याद में दीप जलाकर स्मृति दिवस मना रही है। प्रत्येक माह की तीन तारीख को किसानों की शहादत में स्मृति दिवस मनाया जायेगा। इस दौरान समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष नसरीन अख्तर, महेन्द्र सिंह उर्फ बड़े ठाकुर, गोविद सिंह यादव, जगत सिंह, जीतेंद्र सिंह, राजू यादव, रामनिवास, अजीत यादव, सरोवर संखवार, ब्रजेश गौतम, भानू प्रताप सिंह, सत्यम सिंह, धर्मवीर यादव, यदुवीर सिंह मौजूद रहे। उधर माती स्थित पार्टी कार्यालय में लखीमपुर खीरी किसान आंदोलन में मृतक किसानों की याद में दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अकबरपुर रनियां प्रभारी पूर्व विधायक राम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि किसानों को अन्नदाता कहा जाता है अपनी बात कहने पर कुचलना कहां का न्याय है। सपा किसानों की आवाज बनकर उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, मटरू यादव, शेखू खान, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह प्रेमी, उपाध्यक्ष जगत सिंह यादव, गोल्डी मौर्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी