किशोर से कुकर्म के प्रयास पर मां ने दर्ज कराया मुकदमा

संवाद सहयोगी रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर 10 वर्षीय प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:51 PM (IST)
किशोर से कुकर्म के प्रयास पर मां ने दर्ज कराया मुकदमा
किशोर से कुकर्म के प्रयास पर मां ने दर्ज कराया मुकदमा

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर 10 वर्षीय पुत्र के साथ कुकर्म का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 23 सितंबर को 10 वर्षीय पुत्र को गांव के ही सिपाही लाल ने टीवी देखने के बहाने अपने घर बुलाया था। टीवी दिखाने के दौरान पुत्र से पैर दाबने को कहा। पुत्र के पैर दाबने पर उसने अश्लील बातें करते हुए कुकर्म का प्रयास किया। बेटे के चिल्लाने पर छोड़ दिया। पुत्र वहां से घर आया और आपबीती बताई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुकर्म और पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र गिरफ्तारी भी होगी।

chat bot
आपका साथी