बंधुआ मजदूरी कराने पर फंदा लगाकर मजदूर ने दी जान

संवाद सहयोगी भोगनीपुर (कानपुर देहात) बरौर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के मजदूर श्रवण कुम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:22 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:22 PM (IST)
बंधुआ मजदूरी कराने पर फंदा लगाकर मजदूर ने दी जान
बंधुआ मजदूरी कराने पर फंदा लगाकर मजदूर ने दी जान

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर (कानपुर देहात) : बरौर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के मजदूर श्रवण कुमार संखवार ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी ने गांव के ही दो लोगों पर बंधुआ मजदूरी कराने व इससे आहत होकर जान देने की बात कही है।

38 वर्षीय श्रवण कुमार सोमवार देरशाम घर पर आया था जहां किसी बात को लेकर स्वजन से विवाद हुआ। इसके बाद देररात गांव के बाहर जाकर नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर जान दे दी। मंगलवार सुबह बेटी सिमरन खोजने गई तो शव देख होश उड़ गए। एसआइ अजीत कुमार सिंह मदनपुर गांव गए और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। पत्नी रानी देवी, पुत्रियां सिमरन, ओमनी, साक्षी व पुत्र अनिकेत व अन्य स्वजन रोने लगे। पत्नी रानी देवी ने बताया कि गांव के ही दो लोग उसके पति को अपने यहां बंधुआ मजदूर की तरह रखकर काम कराते थे, जिससे पति एक-एक सप्ताह तक घर नहीं आ पा रहे थे। दोनों के खिलाफ उसने सोमवार को ही माती मुख्यालय जाकर एसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। शाम को घर आए पति ने इस बात पर विरोध जताया था और बहस हुई थी। उन्होंने बंधुआ मजदूरी से आहत होकर जान दी है। एसआइ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी