छह दिन की मासूम संग विवाहिता को घर से भगाया

संवाद सूत्र शिवली दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर केवल छ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:05 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:04 AM (IST)
छह दिन की मासूम संग विवाहिता को घर से भगाया
छह दिन की मासूम संग विवाहिता को घर से भगाया

संवाद सूत्र, शिवली : दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर केवल छह दिन की मासूम बच्ची संग घर से भगा दिया। आरोपितों के खिलाफ शिवली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मरहमताबाद गांव निवासी रुखसार ने बताया कि 15 दिसंबर 2019 को उसकी शादी गांव के गुलफाम अली के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के हिसाब से दहेज दिया गया। शादी के कुछ समय बाद ही कम दहेज का ताना ससुरालीजन मारने लगे और घर से डेढ़ लाख नकदी व बाइक लेकर आने का दबाव बनाने लगे। किसी तरह से वह सब कुछ झेलती रही और इधर 9 सितंबर को उसने बेटी को जन्म दिया। ससुरालीजन इसके बाद से उसे कम दहेज लाने व बेटी होने पर अधिक भला बुरा कहने लगे। ससुराल में 14 सितंबर को इसका विरोध उसने किया तो उसे पीटकर मासूम बच्ची संग घर से भगा दिया गया। रुखसार ने पति गुलफाम अली, सास हुस्ना बानो, जेठ इबरार अली, दिलशाद अली, जेठानी रेशमा बानो व देवर ताज मोहम्मद के खिलाफ थाने में पिटाई करने व दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी। थाना प्रभारी वीरपाल तोमर ने बताया कि पीड़िता की तरफ से ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी