एक साल में भी नहीं बन सका जलालपुर-बम्हनौती मार्ग

संवाद सहयोगी भोगनीपुर अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक वर्ष से अधिक समय गुजर जाने क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:02 PM (IST)
एक साल में भी नहीं बन सका जलालपुर-बम्हनौती मार्ग
एक साल में भी नहीं बन सका जलालपुर-बम्हनौती मार्ग

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक वर्ष से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी जलालपुर-बम्हनौती मार्ग का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। विभाग ने सड़क किनारे कच्ची पटरी बनाने के लिए पास के खेत से मिट्टी उठाना शुरू किया तो किसानों ने विरोध कर दिया। करीब एक साल होने को है, लेकिन विवाद का हल न हो पाने से निर्माण अटक गया।

मलासा ब्लॉक में जलालपुर से बम्हनौती गांव तक डामर रोड का कार्य आरईएस विभाग द्वारा गत वर्ष अगस्त में शुरू किया गया था। विभागीय अधिकारियों ने जलालपुर से बम्हनौती रजबहे तक 1100 मीटर लंबी व 3.75 मीटर चौड़ी सड़क बनवा दी थी। रजबहे से बम्हनौती गांव तक शेष 435 मीटर सड़क बनवाने के लिए आरईएस विभाग के मजदूर सड़क किनारे कच्ची पटरी बनाने के लिए खेतों से मिट्टी उठा रहे थे, इस पर किसानों ने अपने खेत से मिट्टी उठाने का विरोध किया था, जिसके कारण सड़क का निर्माण रोक दिया गया था। अभी तक विवाद का हल न हो पाने के कारण सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। आरईएस विभाग के अवर अभियंता रूप सिंह ने बताया कि पक्की सड़क निर्माण के लिए सड़क किनारे मिट्टी की पुराई कर पटरी का बनाना आवश्यक है, सड़क किनारे स्थित खेतों के किसान अपने खेतों से कच्ची पटरी बनाने के लिए मिट्टी नहीं उठाने दे रहे हैं। उसी के चलते सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। मामले की जानकारी वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को दी गई है। अधिकारियों के निर्देश के बाद ही बम्हनौती गांव तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी