मायके में शव फेंककर भागे ससुरालीजन, हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी झींझक (कानपुर देहात) मंगलपुर थानाक्षेत्र के जिगना धरियापुरा गांव में ससुराल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 08:20 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 08:20 PM (IST)
मायके में शव फेंककर भागे ससुरालीजन, हत्या का आरोप
मायके में शव फेंककर भागे ससुरालीजन, हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी, झींझक (कानपुर देहात) : मंगलपुर थानाक्षेत्र के जिगना धरियापुरा गांव में ससुरालीजन विवाहिता का शव मायके में घर के बाहर फेंककर भाग निकले। पिता ने शव देखा तो होश उड़ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पोस्टमार्टम में फांसी लगाने से मौत का कारण सामने आया है।

मंगलपुर थाना के जिगना धरियापुरवा गांव निवासी जयराम ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री सोमवती का विवाह शिवपुरा थाना मंगलपुर निवासी रामऔतार से किया था। सोमवती का एक पांच वर्षीय पुत्र विशाल भी है। जयराम मंगलवार सुबह सोकर उठे और दरवाजा खोलकर बाहर निकले तो उनके होश उड़ गए। बाहर चबूतरे पर उनकी बेटी सोमवती का शव रखा था। शव पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। रोना पीटना मच गया और आसपास के लोग भी जुट गए। मां लीलावती ने बताया कि बेटी अपने ससुराल में थी, उसके साथ क्या हुआ, कैसे हुआ, हमें कुछ नहीं पता है। ससुरालीजन शव रखकर चुपचाप यहां से भाग निकले। हत्या कर शव को यहां रख गए हैं। पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेने के साथ ही स्वजन से पूछताछ की। वहीं शाम को हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण फांसी लगाना आया है। थाना प्रभारी मंगलपुर चंद्रदेव यादव ने बताया कि अभी कोई तहरीर मायके पक्ष ने नहीं दी है। बीमार रहती थी सोमवती

पुलिस का कहना है कि सोमवती बीमार रहती थी, इससे भी ससुराल वाले नाखुश रहते थे और पहले कई बार विवाद हुआ था। अब फांसी किसी विवाद के चलते लगाई या फिर बीमारी से परेशान होकर उसने ऐसा किया यह बात ससुरालीजन ही सही से बता सकेंगे। वह अपने घर पर नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि ससुरालीजनों का पता किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी