48 घंटों में कम होगा चक्रवात का प्रभाव

जागरण संवाददाता कानपुर देहात बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से जिले में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 05:16 PM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 05:16 PM (IST)
48 घंटों में कम होगा चक्रवात का प्रभाव
48 घंटों में कम होगा चक्रवात का प्रभाव

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से जिले में हल्की बारिश के साथ ही तेज हवा चलेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 29 मई से चक्रवात का प्रभाव कम होने की संभावना जाहिर की

है।

चक्रवाती तूफान यास उड़ीसा के तटों में टकराने के बाद कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज, औरैया सहित आसपास के जनपदों में प्रभाव डालेगा, जिससे तेज हवा के साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय बताते हैं कि चक्रवात के प्रभाव से हल्की व मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही हवा की गति भी सामान्य से अधिक करीब 15-20 किमी प्रति घंटे रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी व तपन से राहत मिलेगी क्योंकि पिछले दो दिनों से तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बुधवार को भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 रहा। वहीं लू चलने के कारण लोगों को आवागमन में भी असुविधा का सामना करना पड़ा। तेज हवा के साथ ही हल्की बारिश होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

दलहन फसलों का प्रभावित होगा उत्पादन

सप्ताह पूर्व हुई बारिश के बाद फिर से मौसम में हो रहे परिवर्तन का असर दलहनी फसलों पर पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर के कृषि विज्ञानी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बारिश होने से उड़द मूंग की फसलों का उत्पादन प्रभावित होगा। उड़द मूंग की फसलों में कम पानी के साथ ही अधिक तापमान की आवश्कता होती है। पिछले एक सप्ताह में दो बार मौसम बिगड़ने से उड़द मूंग की फसल को कीट लगने की संभावना बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी