कच्चा मकान गिरने से बाल-बाल बचा परिवार

संवाद सहयोगी रसूलाबाद भीतरगांव की आशा बहू का मकान शुक्रवार रात बारिश के कारण गि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 04:59 PM (IST)
कच्चा मकान गिरने से बाल-बाल बचा परिवार
कच्चा मकान गिरने से बाल-बाल बचा परिवार

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : भीतरगांव की आशा बहू का मकान शुक्रवार रात बारिश के कारण गिर गया। लोग तो बाल-बाल बच गए पर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। एसडीएम ने परिवार को गांव के पाथा माई मंदिर स्थित एक कमरे में रहने की व्यवस्था कराई है।

भीतरगांव निवासी आशाबहू प्रमिला बाजपेयी अपनी तीन पुत्रियों व देवर संतोष के साथ रहती हैं। उनका कच्चा मकान था जो शुक्रवार रात को गिर गया। उस समय वह लोग बाहर बैठे थे वरना मलबे में दबकर घायल हो जाते। उन्होंने बताया कि आशंका थी कि बारिश में कुछ हो सकता है इसके चलते वह बाहर ही थी तभी सभी बच गए। उनके घर का अनाज, कपड़े व अन्य सामान नष्ट हो गया। राजस्व टीम ने पहुंचकर छानबीन की। एसडीएम ने बताया कि पाथामाई मंदिर में रहने की व्यवस्था फिलहाल के लिए करा दी गई है। ग्राम प्रधान जय चंद्र सिंह ने बताया की प्रमिला का नाम आवास पात्रता सूची में भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी