गिरते तापमान ने तोड़ा पिछले 30 वर्षों का रिकार्ड

जागरण संवाददाता कानपुर देहात सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान में लग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:49 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 12:51 AM (IST)
गिरते तापमान ने तोड़ा पिछले 30 वर्षों का रिकार्ड
गिरते तापमान ने तोड़ा पिछले 30 वर्षों का रिकार्ड

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही गिरावट ने पिछले तीस वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर के अंतिम सप्ताह में पिछले तीस वर्ष बाद न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है।

नवंबर में ही सर्दी अपने चरम पर पहुंच गई है और लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। बढ़ती सर्दी से लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। पूर्व के वर्षों में जहां नवंबर माह में 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहता था वहीं इस बार तापमान में हुई गिरावट ने पिछले 30 वर्षों के रिकार्ड को तोड़ दिया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर गौर करें तो नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में करीब 8 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है, जिससे न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय सुनील बताते हैं कि अस्सी के दशक में नवंबर में इतनी गिरावट हुई थी, जबकि 2018 में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं 2019 में 16.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं 2001 व 2017 में यह सात डिग्री सेल्सियस तक जरूर पहुंच गया था, लेकिन इस बार इसने सभी पुराने रिकार्डों को ध्वस्त कर दिया है। पिछले वर्षों के तापमान एक नजर में

वर्ष न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) 2020 6.6 2019 16.6 2018 14.8 2017 7.00 2016 11.2 2015 10.2 2010 15.2 2005 14.2 2000 11.4 1995 9.0 1990 11.0

स्रोत : मौसम विभाग, सीएसए

chat bot
आपका साथी