विसर्जन में नम हुईं भक्तों की आंखें

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जिले में गुरुवार को गणेश विसर्जन शुरू हो गया। लोग नम आंखो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:01 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:01 PM (IST)
विसर्जन में नम हुईं भक्तों की आंखें
विसर्जन में नम हुईं भक्तों की आंखें

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिले में गुरुवार को गणेश विसर्जन शुरू हो गया। लोग नम आंखों से बप्पा को लेकर पहुंचे और नदी व भूमि विसर्जन किया गया। इस दौरान अगले बरस जल्द आने का वचन लिया गया।

अकबरपुर कन्हैया नगर लोधी रोड पर स्थापित भगवान गणेश का विसर्जन गाजे बाजे संग किया गया। कन्याभोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गईं कि उनके घर विराजने के बाद अब भगवान जा रहे हैं। इस दौरान आयोजक आदित्य कटियार, धर्मेंद्र राजपूत, राजू राजपूत, अरविद सिंह फौजी, महाराज सिंह राजपूत, मनीष अवस्थी, अभिषेक, रंजन, संतोष राजपूत, प्रदीप मौजूद रहे। वहीं रूरा में भी गाजे बाजे के साथ बप्पा की विदाई की गई। कहिजरी के चुन्नीलाल पार्क में स्थापित भगवान गजानन का विसर्जन बारिश के चलते टाल दिया गया। अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को अब विसर्जन होगा। उधर, मुंगीसापुर के काली माता मंदिर परिसर में चल रहे गणेश महोत्सव में गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया। श्रीणेश महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल शर्मा, अनवार मंसूरी प्रधान, अन्नू माथुर, अमित गुप्ता, बब्लू कटियार, नीलू कटियार, सुरेश यादव, लिटिल यादव, पिटू दिवाकर, राजकुमार, ललित कटियार, गुलशन नायक, रंजीत प्रजापति, मुकेश यादव, अंकित द्विवेदी व हिमांशु मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी