बांके से वारकर बहू की जेठ ने की हत्या

संवाद सहयोगी रसूलाबाद क्षेत्र के दशहरा सुजानपुर गांव के मजरा पड़ियापुर में पिता की सहा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 10:29 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 10:29 PM (IST)
बांके से वारकर बहू की जेठ ने की हत्या
बांके से वारकर बहू की जेठ ने की हत्या

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : क्षेत्र के दशहरा सुजानपुर गांव के मजरा पड़ियापुर में पिता की सहायता से जेठ ने बहू को बांके से वारकर मौत के घाट उतार दिया।बहू के किसी से अवैध संबंध होने के शक में घटना को अंजाम दिया गया। वहीं पूरी घटना मृतका की तीन वर्ष की मासूम बेटी ने अपनी आंखों से देखे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है।

पड़ियापुर निवासी पूर्व प्रधान कल्याण सिंह बेटे सुभाष व छोटे बेटे स्व. संजय की पत्नी 30 वर्षीय सीमा उसके बेटे आर्यन व तीन वर्ष की बेटी छवि संग रहते हैं। सीमा के बिना बताए जाने व लोगों से मिलने पर परिवार के लोगों को आपत्ति थी। कई बार सीमा को समझाया पर वह नहीं मान रही थी। इसके अलावा अवैध संबंधों का भी शक परिवार को था। मंगलवार शाम को सीमा को किसी युवक के साथ सुभाष ने देख लिया। इसके बाद गुस्से में उसने बांका लिया और घर के बाहर सीमा को खड़ंजे पर लाकर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसमें पूर्व प्रधान पिता कल्याण सिंह भी शामिल रहा। घटना से आसपास सनसनी फैल गई। चौकीदार ने थाने पर हत्या की जानकारी दी। सीओ परशुराम सिंह व थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका का मायका कन्नौज बल्ले परवाह इंदरगढ़ में है। मायके पक्ष के आने पर मुकदमा दर्ज होगा। हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है।

दद्दा ने मार दओ

दद्दा ने मम्मी को मार दओ। यह शब्द थे मासूम छवि के जो बदहवाश खड़ी थी। पुलिस वालों के सामने उसने कहा कि दद्दा मम्मी को डांटत रहो और फिर मार दओ। वहीं उसका भाई छह वर्षीय आर्यन घटना के समय घर में था। वह बार-बार अपनी मां को याद कर रहा था। मृतका सीमा के पति संजय ने एक वर्ष पहले पत्नी से विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दे दी थी।

chat bot
आपका साथी