पानी भरने के विवाद में दंपती को पीटा

भोगनीपुर देवराहट थाना क्षेत्र के मदनुपुर गांव में हैंडपंप पर पानी भरने के विवाद में परिव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:57 PM (IST)
पानी भरने के विवाद में दंपती को पीटा
पानी भरने के विवाद में दंपती को पीटा

भोगनीपुर : देवराहट थाना क्षेत्र के मदनुपुर गांव में हैंडपंप पर पानी भरने के विवाद में परिवारीजन ने दंपती को पीटकर घायल कर दिया।

देवराहट थाना क्षेत्र के मदनुपुर के कमल सिंह यादव ने बताया कि वह हैंडपंप पर पानी भर रहे थे। उसी समय छोटे भाई मुलायम सिंह की पत्नी अर्चना ने हैंडपंप पर आकर गंदा पानी फैलाना शुरू कर दिया और पानी भरने का विरोध किया। मना करने पर अर्चना व मुलायम सिंह ने कमल सिंह को गालियां देना शुरू कर दिया। कमल सिंह अपने घर चले गए तो अर्चना दरवाजे पर जाकर गालियां देने लगी। उनकी पत्नी नेहा यादव ने गालियां देने का विरोध किया तो अर्चना व उसके पति मुलायम सिंह ने नेहा को मारापीटा। बचाने आए कमल सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया। देवराहट थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी