पचलख गांव में कटखने बंदर का आतंक, छह को काटा

संवाद सहयोगी सिकंदरा सट्टी क्षेत्र के पचलख गांव में कटखने बंदर के आतंक से लोग भयभीत हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:25 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:25 PM (IST)
पचलख गांव में कटखने बंदर का आतंक, छह को काटा
पचलख गांव में कटखने बंदर का आतंक, छह को काटा

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : सट्टी क्षेत्र के पचलख गांव में कटखने बंदर के आतंक से लोग भयभीत हैं। तीन दिनों के अंदर छह लोगों को यह काट चुका है।

गुरुवार को भी एक महिला को काट खाया और घायल कर दिया। वन विभाग से कटखने बंदर को पकड़ने की मांग की गई है। पचलख गांव निवासी गगन गुप्ता व श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि गांव में बीते एक सप्ताह पूर्व से तीन बंदर आ गए हैं। इसमें एक कटखना बंदर है जो लोगों को मौका पाते ही हमलाकर काट लेता है। तीन दिनों के अंदर गांव की बिट्टनश्री, रानी देवी, मुरारीलाल, हरिनारायण, गुड्डी देवी को यह काट चुका है। गुरुवार सुबह 55 वर्षीय विमला देवी घर के दरवाजे पर बैठी थीं उसी समय कटखना बंदर वहां आ गया। वह बचकर तेजी से घर के अंदर भागीं तो उसने उनकी पीठ पर काट लिया। शोर सुन स्वजन लाठी लेकर निकले तो वह वहां से भागा। मामले की जानकारी वन कर्मियों को दी गई है, लेकिन अभी तक वन विभाग कर्मियों की ओर से इसे पकड़वाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों में आक्रोश है। वन विभाग के दारोगा रमेश चंद्र कौशल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी