आंधी बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से राहत, न्यूनतम तापमान पहुंचा 24 डिग्री सेल्सियस

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जिले में बुधवार से शुरू हुई आंधी बारिश गुरुवार तक जार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:52 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:52 PM (IST)
आंधी बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से राहत, न्यूनतम तापमान पहुंचा 24 डिग्री सेल्सियस
आंधी बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से राहत, न्यूनतम तापमान पहुंचा 24 डिग्री सेल्सियस

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिले में बुधवार से शुरू हुई आंधी बारिश गुरुवार तक जारी रही। गुरुवार को भी आंधी आई लेकिन बारिश कम हुई। इससे न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया। दिनभर मौसम सुहाना रहने से गर्मी का लोगों को एहसास नहीं हुआ।

गुरुवार सुबह से ही बदली छाई रही और धूप नहीं निकली। दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन फिर से मौसम ने करवट ली और बादल छा गए। कुछ देर में आंधी आ गई और बारिश भी हुई। सड़क पर जो वाहन सवार जहां थे वहीं रुककर सुरक्षित ठिकाना तलाशने में जुट गए। करीब आधे घंटे तक मौसम इसी तरह से रहा। आंधी रुकने के बाद लोग सड़क पर गुजरे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं हवा की गति करीब नौ किमी प्रति घंटा उत्तर पूर्व दिशा की ओर रही। मौसम सुहाना होने से लोग जहां छतों पर जमा होकर आनंद लेने लगे तो बच्चों ने भी पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। लोग खुश रहे कि दिनभर गर्मी का एहसास नहीं हुआ और सुकून रहा। लोगों का कहना था कि इसी तरह से मौसम रहे तो काफी अच्छा रहे। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आसार है कि अभी एक दो दिन मौसम इसी तरह से रहेगा और कम बारिश होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी