बूंदाबांदी संग बदली छाई रहने से गिरा तापमान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जिले का मौसम शुक्रवार को बदली छाई रहने से बदल गया। सुबह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 06:42 PM (IST)
बूंदाबांदी संग बदली छाई रहने से गिरा तापमान
बूंदाबांदी संग बदली छाई रहने से गिरा तापमान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिले का मौसम शुक्रवार को बदली छाई रहने से बदल गया। सुबह जहां बूंदाबांदी हुई वहीं तापमान में गिरावट होने से न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सर्दी होने से लोग ज्यादातर गर्म कपड़ों में बाहर नजर आए। वहीं बारिश के आसार होने से गेहूं, जौ व चना समेत अन्य फसल की बोआई का काम किसान रुककर करें।

शुक्रवार सुबह जिले के अकबरपुर, रसूलाबाद, मंगलपुर व आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। सुबह से बदली छाई रही और लोगों को आशंका हुई कि बारिश होगी लेकिन दिनभर इसी तरह मौसम रहने के बाद भी बारिश नहीं हुई। पहाड़ी क्षेत्र में चक्रवाती हवा सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन हुआ है। इससे बारिश के आसार बन रहे हैं। एक दो दिन में मौसम विभाग ने भी बारिश की आशंका जताई है। बारिश हुई तो प्रदूषण जहां कम होगा लेकिन सर्दी का अहसास अधिक होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा और इसमें तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। हवा की गति 1.6 किमी प्रतिघंटा उत्तर पूर्वी रही। वहीं कृषि विज्ञानियों ने किसानों को सलाह दी है कि वह धान, मूगफली आदि की कटी हुई फसलों की मड़ाई कर दानों को सुरक्षित कर ले। इसके साथ ही रबी की फसलें गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, सरसों, अलसी, आलू एवं सब्जियों आदि की बोआई का कार्य रुककर करें। अगर बारिश हो गई तो उनका नुकसान हो सकता है। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बारिश के आसार बन रहे हैं।

chat bot
आपका साथी