एचटी लाइन की चपेट में आकर किशोर झुलसा
संवाद सूत्र मुंगीसापुर क्षेत्र के पतारी गांव में एक किशोर अपने दोस्तों के संग आम तोड़ने गया
संवाद सूत्र, मुंगीसापुर : क्षेत्र के पतारी गांव में एक किशोर अपने दोस्तों के संग आम तोड़ने गया था। आम के पेड़ से निकले बिजली के तारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस। गंभीर हालत में उसे कस्बे के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
सिकंदरा थाना क्षेत्र के औड़ेरी गांव के मजरा पतारी में चार दिनों पूर्व 12 वर्षीय प्रांशु अपनी मां ममता देवी व पिता मनोज के संग अपने मामा अश्विनी कुमार के घर आया था। सोमवार दोपहर प्रांशु गांव के बच्चों संग खेतों की तरफ लगे आम के पेड़ के पास पहुंच गया। यहां वह पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने लगा और इस दौरान पेड़ से गुजरी एचटी लाइन पर उसकी नजर नहीं पड़ी। करंट लगने पर वह नीचे जा गिरा। आसपास के लोगों ने परिवार को जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी है।