मूसानगर में ताऊ व भतीजे की करंट से मौत
संवाद सूत्र मूसानगर मूसानगर थानाक्षेत्र के ग्राम सरोटा प्रथम में ताऊ व भतीजे की करंट की चपे
संवाद सूत्र, मूसानगर : मूसानगर थानाक्षेत्र के ग्राम सरोटा प्रथम में ताऊ व भतीजे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। नलकूप पर जाते समय तार की चपेट में आकर हादसा हुआ।
सरोटा प्रथम निवासी किसान 63 वर्षीय परशुराम के खेत के पास नलकूप है। शुक्रवार रात वह अपने 22 वर्षीय भतीजे मोनू संग नलकूप पर जा रहे थे। रास्ते में बिजली तार नीचे लटका हुआ था जहां उसकी चपेट में आकर मोनू करंट से चिपक गया। उसे छुड़ाने के लिए परशुराम दौड़े तो उन्हें भी करंट लग गया। आसपास किसी के न होने से कोई उनकी मदद नहीं कर सका और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। किसी तरह से जानकारी हुई और स्वजन व ग्रामीण वहां पहुंचे और पास के अस्पताल लेकर गए जहां मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर 19 जून को हलिया घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मूसानगर के एसआइ सुरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि घटना की जानकारी उनको नहीं है, इसका पता किया जाएगा।