सिगल यूज प्लास्टिक बैन करने को लेकर टास्क फोर्स का गठन

जागरण संवाददाता कानपुर देहात सिगल यूज प्लास्टिक प्रदूषण को बढ़ावा दे रही है। प्लास्टिक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 06:50 PM (IST)
सिगल यूज प्लास्टिक बैन करने को लेकर टास्क फोर्स का गठन
सिगल यूज प्लास्टिक बैन करने को लेकर टास्क फोर्स का गठन

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : सिगल यूज प्लास्टिक प्रदूषण को बढ़ावा दे रही है। प्लास्टिक कचरे से कई प्रकार की बीमारियां जन्म ले रही हैं, इसके प्रयोग को समाप्त किया जाए। टास्क फोर्स ऐसे मामलों पर नजर रखे। यह बात डीएम जेपी सिंह ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कही।

कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक में सिगल यूज प्लास्टिक को बैन करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया। इसमें नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, जिला सूचना अधिकारी, जिला क्रीड़ाधिकारी, डीपीआरओ, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को शामिल किया गया। टास्क फोर्स प्लास्टिक कचरे के अलग-अलग संग्रहण, भंडारण, परिवहन, प्रसंस्करण व निपटान कार्य को पूरा करेगी। इसके साथ ही प्लास्टिक के दुष्परिणाम को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्कूल, कालेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को इसके दुष्परिणाम से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक संगठन, क्लब, एनसीसी, स्काउट, एनएसएस, यूथ क्लब को जोड़कर विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे और जन आंदोलन चलाकर प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम के लिए लोगों को जोड़ा जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

chat bot
आपका साथी