यमुना में डुबकी लगा की मां मुक्तेश्वरी की पूजा-अर्चना

संवाद सूत्र मूसानगर कार्तिक पूर्णिमा पर मूसानगर यमुना नदी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 05:18 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 05:18 PM (IST)
यमुना में डुबकी लगा की मां मुक्तेश्वरी की पूजा-अर्चना
यमुना में डुबकी लगा की मां मुक्तेश्वरी की पूजा-अर्चना

संवाद सूत्र, मूसानगर : कार्तिक पूर्णिमा पर मूसानगर यमुना नदी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी रही। श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र जल में डुबकी लगाई व मां मुक्तेश्वरी के दर्शन किए। वहीं दिवारी नृत्य से टोलियों ने लोगों का मन मोहा।

मूसानगर में मां मुक्तेश्वर मंदिर के सामने स्थित यमुना नदी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालु भक्तों ने स्नान दान किया। भक्तों ने मां मुक्तेश्वरी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर माथा टेका। मंदिर परिसर में लगे मेले में महिलाओं ने अपने जरूरत का सामान खरीदा तो वहीं बच्चों ने चाट, आइसक्रीम के झूलों का आनंद उठाया। वहीं पुरानी कला को जीवंत किए काटर कटरी, बदले, शिगनापुर, मिश्रीपुर, कुम्भापुर, कृपालपुर, नयापुरवा आदि कई गांव से लठमार दिवारी नृत्य की टोलियां मुगल रोड से होते हुए मंदिर पहुंची। टीमों ने जगह-जगह ढोल नगाड़ों के साथ दिवारी नृत्य का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। लोगों का कहना था कि आधुनिक संसाधनों के आगे पुरानी परंपराएं लगभग खत्म हो गई हैं लेकिन आज ऐसा रहा कि अभी भी गांव में पुराने खेल जिदा है। भोर पहर से लेकर शाम तक लोग यहां पहुंचते रहे और परिवार संग मां का दर्शन कर मन्नत मांगी।

chat bot
आपका साथी