राष्ट्रपति के कार्यकाल को चार वर्ष होने पर बांटी मिठाई

संवाद सहयोगी झींझक राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के कार्यकाल को चार वर्ष पूरे होने पर झी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:30 PM (IST)
राष्ट्रपति के कार्यकाल को चार वर्ष होने पर बांटी मिठाई
राष्ट्रपति के कार्यकाल को चार वर्ष होने पर बांटी मिठाई

संवाद सहयोगी, झींझक : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के कार्यकाल को चार वर्ष पूरे होने पर झींझक में व्यापारियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान उनके अच्छे स्वास्थ की कामना की गई।

झींझक में व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे की अगुवाई में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई 2017 में आज ही के दिन राष्ट्रपति के रूप में राम नाथ कोविन्द ने शपथ ली थी। भूमिहीन परिवार से निकलकर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री, दो बार राज्यसभा के सदस्य वर्ष 2015 में बिहार के राज्यपाल के पदों को सुशोभित करते हुए वर्ष 2017 में राष्ट्रपति बने। उनके कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म हुई। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग केंद्र शासित राज्य बने, यह हजारों वर्ष याद किए जाएंगे। गांव गरीब की झोपड़ी से निकलकर इस पद पर पहुंचकर बहुत ही बड़ा संदेश दिया। शिक्षा के लिए उन्होंने अपने ग्राम परौंख में एक विद्यालय बनवाया था उसे भी सरकार को दान कर दिया। सभी लोगों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर और आतिशबाजी चलाकर उनके स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर रविद्र पालीवाल, सत्यपाल सिंह पाल, विनोद वर्मा, मोहम्मद अनीस, आरिफ फरीदी, पवन सिंह चौहान, आनंद वर्मा, कमलेश शुक्ला, सुनील शुक्ला, संजय द्विवेदी, राम सिंह राजपूत, शिवम तिवारी, किशन गुप्ता, ललिया वर्मा जितेंद्र शर्मा, ह्रदेश गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी