स्कूलों व गांव में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

जागरण संवाददाता कानपुर देहात नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:00 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:00 PM (IST)
स्कूलों व गांव में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती
स्कूलों व गांव में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। युवाओं की टोली ने रसूलाबाद, रूरा, शिवली, डेरापुर में नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जन्मदिवस मनाया। उनके बलिदान को याद कर देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए योगदान की सराहना की।

शनिवार को रसूलाबाद में बंगालियों की विस्थापित बस्ती में जोर शोर से मनाया गया। उनकी प्रतिमा पर सपा नेता गोपाल गुप्ता ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के बलिदान को कभी न भूलने की की बात कही। इस मौके पर कृष्णा, निताई मिस्त्री, सपन गाईन, तपन गाईन, दिलीप मिस्त्री, संदीप यादव, शिवम यादव, कुलदीप, रोहित, भूरा, मुन्नू यादव, रिषभ मौजूद रहे। डेरापुर कस्बे के सुभाष क्रांति विद्यालय के बच्चों ने सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर रैली निकालकर उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। रैली विद्यालय से होकर नगर पंचायत कार्यालय होते हुए तहसील व कस्बे के मुख्य मार्गों से घूमते हुए विद्यालय में समापन किया गया। प्रधानाचार्य श्याम सुंदर, प्रबंधक राम गोविद, जगजीवन सिंह, दूरबीन सिंह, उमेश कुमार, राजकुमार, रामगोपाल मौजूद रहे। रूरा कस्बा के पाथामाई मंदिर व काशीपुर गांव के अयोध्या सिंह सार्वजनिक इंटर कॉलेज में धूमधाम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके द्वारा देश के लिए किए गए त्याग और बलिदान को याद कर उनके बताये रास्तों पर चलने का संकल्प कराया गया। मंदिर परिसर में गायत्री परिवार व केशव माधव शिक्षण संस्थान के सौरभ सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने एकत्र होकर नेता जी के चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें नमन किया गया जबकि काशीपुर कॉलेज में छात्र छात्राओं ने नेताजी के चित्र पर नमन कर देशभक्ति गीत सुनाए। प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं को नेता जी के देश प्रेम व त्याग, समर्पण के बारे में बताकर जागरूक किया। इस मौके पर प्रबंधक अखंड प्रताप सिंह, विष्णु प्रताप सिंह गौर, विजय वर्मा, भानु प्रताप, रघुनाथ तोमर मौजूद रहे। औनहां गांव स्थित मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई, साथ ही संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर क्षेत्र में एक मार्ग सुभाष चंद्र जी के नाम पर बनवाए जाने की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी, सुबोध मिश्रा, संकल्प अवस्थी, हरीकृष्ण अवस्थी, अजय राजपूत, आनंद मिश्रा, आनंद शुक्ला, अनुराग द्विवेदी, ज्ञानेंद्र मिश्रा मौजूद रहे। वहीं सिकंदरा तहसील में किसान यूनियन हरपाल गुट कार्यकर्ताओं ने देश के अमर शहीद सुभाष चंद्र बोस जयंती किसान दिवस के रूप में मनाया जिलाध्यक्ष रामसेवक कटियार, रामनाथ,रामआसरे वर्मा, अश्वनी व सर्वेश मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी