रंगोली प्रतियोगिता में स्ट्रांग स्ट्रेंथ ग्रुप ने मारी बाजी

संवाद सहयोगी भोगनीपुर मलासा ब्लाक के बरगवा गांव स्थित बाल शक्ति हायर सेकेंड्री स्कूल बरगवा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:04 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:04 PM (IST)
रंगोली प्रतियोगिता में स्ट्रांग स्ट्रेंथ ग्रुप ने मारी बाजी
रंगोली प्रतियोगिता में स्ट्रांग स्ट्रेंथ ग्रुप ने मारी बाजी

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : मलासा ब्लाक के बरगवा गांव स्थित बाल शक्ति हायर सेकेंड्री स्कूल बरगवां में सोमवार को छात्र-छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने कालेज परिसर में बनाई गई रंगोली में मन के भाव को उकेरा।

मलासा ब्लाक के बरगवां गांव स्थित हायर सेकेंड्री स्कूल बरगवां में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में 24 ग्रुपों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण, मतदान प्रेरणा, सुपरमैन व तिरंगा आदि की आकृतियां बनाई। प्राथमिक वर्ग में सुपरमैन ग्रुप को प्रथम स्थान, फाइव स्टार ग्रुप को द्वितीय स्थान व नन्हा-मुन्ना ग्रुप

को तृतीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग में कुल 24 ग्रुप ने भाग लिया, जिसमें नारी शिक्षा, जल संरक्षण, माता-पुत्र

संबन्ध, शंकर, कृष्ण व हनुमान जी की रंगोलियां बनार्इं। इसमें चाकलेटी फ्लेवर ग्रुप को प्रथम स्थान, मां सरस्वती ग्रुप को द्वितीय स्थान, इंडियन एकता ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। सीनियर व सुपर सीनियर वर्ग में कुल 29 ग्रुप ने भाग लिया, जिसमें नारी अत्याचार, किसान बिल, नारी शिक्षा, पर्यावरण बचाव आदि की आकृतियां उकेरी गईं। इनमें स्ट्रांग स्ट्रेंथ ग्रुप को प्रथम, वाह रे वाह ग्रुप को द्वितीय व दुआ एकता ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक चन्द्रभान सिंह, प्रधानाचार्य सुचेता सिंह, शिक्षक हरमोहन सिंह, अनुराग उपाध्याय, पूजा, सौम्या सिंह, कपिल सविता, धर्मेंद्र मौजद रहे।

chat bot
आपका साथी