वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई मूर्ति स्थापना

संवाद सूत्र रुरा जगदीशपुर गांव स्थित कोठी वाले बाबा परिसर में संतोषी मां सरस्वती मां व गंगा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:36 PM (IST)
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई मूर्ति स्थापना
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई मूर्ति स्थापना

संवाद सूत्र, रुरा : जगदीशपुर गांव स्थित कोठी वाले बाबा परिसर में संतोषी मां, सरस्वती मां व गंगा मां के साथ ही सोलह ज्योतिर्लिग की स्थापना की गई। कार्यक्रम को लेकर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान इस दौरान को लेकर दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठान में वेदमंत्रों के गुंजायमान होने से माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम समापन पर लोगों ने जयकारे लगाकर आरती उतारी। प्रसाद का वितरण किया।

शुक्रवार को देवी मूर्ति स्थापना को लेकर मंदिर सहित परिसर को सुबह फूलों से आकर्षक सजावट की गई। मथुरा से आये जिज्ञासु जी महाराज ने अपने सहयोगियों के साथ वेद मंत्रों के साथ पूजन अर्चन शुरू किया और विधि विधान से मां सरस्वती, मां संतोषी, गंगा माता की मूर्ति स्थापना व क्रमवार ज्योतिर्लिग स्थापित करवाए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जयघोष के साथ महा आरती कार्यक्रम में हिस्सा लेकर विभिन्न देवी देवताओं के जयकारे लगा माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर इंद्रपाल यादव के अलावा केशव माधव संस्था के सौरभ सिंह, हर्ष, अर्पित तिवारी, दिनेश, राहुल, बब्लू, रवि आदि लोग मौजूद रहे। कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

संवाद सूत्र, मुंगीसापुर : क्षेत्र के थनवांपुर गांव में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह शुभारंभ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने दुर्वासा ऋषि आश्रम तक कलश शोभा निकाल कलशों में जल भरा। भक्तिमय माहौल में निकली शोभा यात्रा में श्रद्धालु झूमते नजर आए।

बैंडबाजों के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में बच्चे, युवतियां व महिलाओं ने हिस्सा लिया। भागवत पुराण को लेकर आयोजक ब्रह्मा नारायण शुक्ल व अवधेश कुमारी चल रहे थे। पीले वस्त्र धारण की हुई कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए मंगलगीत गाते यात्रा में शामिल थीं। विभिन्न मार्गों से निकली कलश यात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान अंबरीश शुक्ला, आशीष शुक्ला एडवोकेट, दिनेश तिवारी, रामबालक तिवारी, दीपू तिवारी, पंकज, विद्या नारायण पांडे मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी